भूपेंद्र कुमार दुबे उपयंत्री के रिटायर होने पर बाणसागर लोअर नहर परियोजना में किया गया विदाई समारोह

(चुरहट) ज्ञात हो कि लंबे समय से दुबे जी उप यंत्री का कार्य देख रहे थे आज वह शासकीय कार्य से मुक्त हो गए जिसमें बाणसागर के कार्यपालनन अधिकारी सावंत सोनी, मनोज मिश्रा एवं सम्पूर्ण विभाग के कर्मचारी शामिल हुए उनके लम्बे भबिष्य की कामना की।
बाणसागर कार्यालय में बड़े धूमधाम से विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसके पश्चात बाणसागर में लंबे बरसों से बनी हुई शिव मंदिर में 24 घंटे का मानस का आयोजन किया गया एवं विशाल भंडारे का जिसमें नगर परिषद के समस्त नगर वासी पहुंच कर विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में दुबे जी के पुत्र लड़की दामाद उनके पूरे परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावंत सोनी जी के द्वारा बोला गया कि जब हम चुरहट बाणसागर में आए तो दुबे जी का हमको ऐसा सहारा मिला की हमें किसी भी प्रकार की काम करने में दिक्कत नहीं पड़ती थी और हम दुबे जी साथ-साथ बाणसागर लोअर नहर का कार्य किया।
दुबे जी अपने उद्बोधन में सभी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि आप लोगों का प्यार हमें हमेशा साथ मिलता रहा जब कभी आप लोगों को हमारी जरूरत पड़ेगी हम आप लोगों के मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। दूर से आए हुए अपने सभी परिवार के सदस्यों को उन्होंने बहुत-बहुत धन्यवाद कहा एवं जो उनसे जुड़े कर्मचारी व सामान्य लोग वह पत्रकार अम्बुज तिवारी , मानिक लाल गुप्ता व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे दुबे जी को सम्मान में गीता ,व रामचरितमानस भेट में दिया गया। अंत मे दुबे जी ने सबको अपने तरफ से धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया।