पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल होने का दिया न्योता

भोपाल। पीसीसी चीफ को लेकर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक घमासान चल रहा है। एक तरफ राजधानी में सिंधिया समर्थक प्रेशर पॉलिटिक्स करते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस आला को अल्टिमेटन देने से सियासत का बाजार गर्मा गया है। अब बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे यह नहीं मालूम है कि किसे कौन अल्टीमेटम दे रहा है किन्तु प्रतिदिन सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस मे कोई न कोई किसी न किसी को अल्टीमेटम दे रहा है।अघोषित रुप से प्रदेश में एक मुख्यमंत्री नहीं बल्की कई मुख्यमंत्री हैं जिस वजह से प्रदेश की सरकार में कामकाज छोड़ कर बाकी सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर अन्य सभी मोर्चों पर कांग्रेस सरकार फेल हो गई है। अफसर भी असमंजस में हैं कि किस मुख्यमंत्री की सुनें। इसलिए किसी को समझ नहीं आ रहा है वह किसका आदेश माने। उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश भर से बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत कई नेताओं को बुलाया गया है। एक बैठक रखी गई है जिसमें पार्टी के कामकाजों की रुपरेखा तैयार कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसमें मैं भी शामिल होने दिल्ली जा रहा हूं। जब उनसे सिंधिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना कुछ कहे सिर्फ मुस्कुरा दिया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में आने का न्योता दिया है l!!.पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल होने का दिया न्योता.!!

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *