विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 200 पौधों का रोपण

(मैहर) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वन विभाग मैहर के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मां शारदा देवी मंदिर के सामने वन परिक्षेत्र मैहर के बीट मैहर कक्ष क्रमांक पी-479 में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, वन समिति के अध्यक्ष हरिशकान्त त्रिपाठी, मैहर कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी, डीएफओ मैहर विद्याभूषण मिश्रा, उप वनमण्डल अधिकारी यशपाल मेहरा, वनपरिक्षेत्र अधिकारी शुभम खरे तथा अमरपाटन के वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रफ्फुल त्रिपाठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीपल, बरगद, महुआ, आंवला, जामुन, नीम, कंजी, बेल सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हर व्यक्ति को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना रहा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और लगाए गए पौधों की देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें