विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यमंत्री ने किया पौधरोपण

दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(सतना) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रैगांव विधानसभा क्षेत्र में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने ग्राम बाधी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने विद्यालय परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की तथा उपस्थित जनों को वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। इसी क्रम में सिंहपुर मंडल अंतर्गत ग्राम उसरार में वन विभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ माँ के नाम अभियान में राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें