पुलिस अधीक्षक ने किया नवागत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा का स्वागत
(जबलपुर) पुलिस कंट्रोल रूम में जिला शांति समिति की बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर रविशंकर राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. आयुष जाखड़, जितेन्द्र सिंह तथा सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर उपस्थित थे।
