विश्व पर्यावरण दिवस पर चरका पानी वाटरफॉल में चला स्वच्छता अभियान

कलेक्टर विकास मिश्रा के नेतृत्व में श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(सीधी) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनांचल कुसमी क्षेत्र में महान नदी पर स्थित प्राकृतिक धरोहर चरका पानी वाटरफॉल में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में उपखंड अधिकारी शैलेश द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया तथा क्षेत्र की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें