हीरालाल बने राहुल गांधी विचारमंच के जिला अध्यक्ष
हीरालाल बने राहुल गांधी विचारमंच के जिला अध्यक्ष
डोला- रामनगर राहुल गांधी विचार मंच की कोर कमेटी की सर्वसम्मति से अनूपपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है साथ यह भी बताया गया कि आप जैसे योग कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विचारधारा को आप जनता तक पहुंचाएंगे यह संगठन कांग्रेश की रीती नीतियों को जन-जन तक प्रचार प्रचार के लिए बनाया गया है जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विचारधारा का पूर्ण समर्थन करता है हीरालाल यादव को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर शारदा मरावी दिनेश सिंह विकास पांडेय केसरी सिंह राहुल सिंह मनोज सिंह संजय साहू के द्वारा फूल मालाओं से हीरालाल का स्वागत किया गया व मिठाईयां बांटी गई पटाखे फोड़े गए इस कार्यक्रम में उपेंद्र पांडे मालिकराम राजा सिंह हेमंत मुरारी सिद्धार्थ गजेंद्र रितेश राम रूच पवन आदि उपस्थित रहे।
