महा आरती के साथ कल होगा भंडारा

डोला– गणेश पंडाल में 12/ 9/19 को महा भंडारा के साथ 13/9/19 को विसर्जन
ग्राम पंचायत डोला अंतर्गत रामनगर आरटीओ चेकपोस्ट के सामने गणेश उत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है इस उत्सव में रामनगर पुनर्वास ग्राम आरटीओ चेक पोस्ट के पीछे के निवासरत एवं डोला के निवासरत जनों के सहयोग से यह गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है यह उत्सव रामनगर पुराना ऑफिस गणेश पंडाल जहां निरंतर 21 वर्षों से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है खुली खदान परियोजना द्वारा कोयले का उत्खनन हो जाने के कारण गणेश उत्सव पुराना ऑफिस का राम नगर आरटीओ चेक पोस्ट के सामने लगभग 4 वर्षों से भक्ति भाव श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की जा रही है झांकियां बनाई जाती हैं झांकियों में ऋषि मुनि हवन करते हुए एवं झांकियों में रामेश्वरम पूजा आदि सज्जा सजावट कर यहां प्रतिदिन श्रद्धालु द्वारा प्रसाद में सहयोग किया जाता है अनेकों प्रकार के प्रसाद वितरण होते हैं इस उत्सव में भूरा कैवर्ट एवं ग्राम के सभी गणमान्य नागरिकों के साथ युवा वर्गों का एवं महिलाओं के साथ ही आरटीओ चेकपोस्ट प्रभारी का सराहनीय योगदान रहता है।
