23 वर्षीय दिव्यांग मतदाता कृष्ण कुमार ने घर पर मतदान कर दिया जागरूकता का संदेश
(कटनी) लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता है जरूरी का बेहतरीन उदाहरण सोमवार को होम वोटिंग के दौरान कटनी जिले के 23 वर्षीय दिव्यांग मतदाता कृष्ण कुमार ने दिया।लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत ग्राम रखी के मतदान केंद्र क्रमांक 199 शासकीय माध्यमिक शाला के 23 वर्षीय दिव्यांग मतदाता कृष्ण कुमार पिता गुड्डू बसोर ने अपने घर पर मतदान करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कृष्ण कुमार ने मतदान कर निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देते हुए कहा की आज होम वोटिंग की सुविधा की वजह से ही में बिना किसी परेशानी के अपने घर पर ही अपने मत देने के अधिकार का सफलतापूर्वक प्रयोग कर सका। कृष्ण कुमार ने जिलेवासियों से भी मतदान कर अपना फर्ज निभाने की अपील की है।
