राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए हुआ ब्राह्मण कुल का जन्म, मैहर में संपन्न हुआ विप्र समाज का प्रबुद्ध जन सम्मेलन
(मैहर) मैहर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समाज का प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं मैहर विधायक श्रीकान्त चतुर्वेदी, राजाराम त्रिपाठी, रमेश कुमार पांडे बम बम महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी रवि नंदन मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश तिवारी, संजय राय मंचासीन रहे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया एवं विगत दिनों सड़क दुर्घटना में सतना निवासी श्री धर्मेश चतुर्वेदी जी के स्वर्गवास हो गया था जिन्हे संयुक्त रूप से सभी ने कार्यक्रम में दो मिनट मौन कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की स्वागत की कड़ी में राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि धर्मेश चतुर्वेदी हमारे पारिवारिक सदस्य थे हमने अपने पारिवारिक सदस्य को खोया है स्वागत समारोह ना करके बड़ा फैसला लिया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी मे स्वागत भाषण कार्यक्रम के संचालक सनत गौतम ने दिया एवं इस अवसर पर संयुक्त प्रबुद्ध जनों के सामने रमेश कुमार पांडे बम बम महाराज, राजाराम त्रिपाठी, रवि नंदन मिश्रा, स्वाति शर्मा, डॉ रवि शंकर द्विवेदी, सुरेश तिवारी, संजय राय एवं अन्य कई वक्ताओं ने अपने उदबोधन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों का शाल श्रीफल देकर के सम्मान किया।
यह व्यक्ति का चुनाव नही राष्टृ का चुनाव है – श्रीकांत चतुर्वेदी
इस प्रबुद्धजन सम्मेलन मे मैहर विधायक श्रीकांत जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन मे कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति जाति का नही यह चुनाव सशक्त राष्टृ के निर्माण के लिए है। सनातन धर्म मे ब्राह्मण की उत्पति सर्व समाज की रक्षा के लिए हुई है। ब्राह्मण समाज का उत्पन्न ही देश और राष्ट्र के समर्पण के लिए हुआ है
ब्राह्मण का वोट राष्टृ के लिए है। हम सभी को विकसित राष्टृ के निर्माण के लिए अपने मत का उपयोग कर पांचवी बार सांसद गणेश सिंह को मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनाने हेतु रिकार्ड मतो से विजयी बनाना है।
मोदी जी के नेतृत्व मे देश का हुआ सर्वांगीण विकास : राजेंद्र शुक्ला
मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमन्त्री विंध्य के लाडले नेता राजेंद्र शुक्ल ने इस सम्मेलन मे आये हुए प्रबुद्धजन को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा अखण्ड भारत हर तरफ से प्रगति के शिखर पर अग्रसर हो रहा है। मोदी जी की सरकार ने चाहे वह देश की रक्षा हेतु धारा 370 हो, स्वास्थ्य की दृष्टि से आयुशमॉन योजना हो, आवास योजना हो भाजपा सरकार ने जो कहा है वह करके दिया है। चाहे वह अटल जी सरकार हो। आज भारत विकासशील राष्टृ से विकसित राष्टृ की अर्थ व्यवस्था मे अग्रसर हो रहा है। आज मोदी जी ने सम्पूर्ण विश्व मे भारत का नाम सुनहरे रूप मे अंकित कर राष्टृ का नाम रोशन किया है। व्यक्ति नही बोलता व्यक्ति का कार्य बोलता है और आज मोदी जी के काम को सम्पूर्ण विश्व ने लोहा मान लिया है। इसलिए आप सभी एक बार पुनः सांसद गणेश सिंह को रिकार्ड मतो से विजयी बनाकर मोदी सरकार के आकड़े अब की बार 400 के पार को पूर्ण कर फिर एक मोदी सरकार के निर्माण मे अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना है। ब्राह्मण समाज किसी की कठपुतली का शिकार नहीं वह देश राष्ट्र धर्म और सनातन धर्म के महत्व को जानता है और ब्राह्मण समाज को विभाजित करना इतना आसान नहीं है। ब्राह्मण सदैव सही दिशा पर काम करने की क्षमता रखने वाला होता है। भगवान परशुराम ने भी समाज और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाए थे। इस युग में भी ब्राह्मण धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सही निर्णय लेगा। आज भगवान श्री राम हमारे आराध्य देव जिन्हें स्थापित करने के लिए कितने प्राणों की बलिदान दिया गया उसके बाद आज वह दिन आ गया है जब हमारे आराध्य देव अपने घर पर सुरक्षित है।
कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं प्रत्याशी के अपमान के कारण छोड़ी कांग्रेस – राजाराम त्रिपाठी
इस आयोजन में पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि हम उस समय से कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे थे जब कांग्रेस एक विचारधारा होती थी, एक अच्छी सोच होती थी लेकिन आज की कांग्रेस को केवल व्यापारिक और कुछ जाति का लोग चला रहे हैं जिन्हें ब्राह्मण समाज का सम्मान करना तो हजम होता ही नहीं और हमने अपने स्वाभिमान की राजनीति को जिंदा रखने के लिए …
✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
