थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों की सहायता के लिये रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त का संग्रह

(जबलपुर) कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की जरूरत को देखते हुये जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मालवीय चौक के समीप स्थित डी एन जैन भवन में सक्षम एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन हॉस्पिटल) की टीम द्वारा 21 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया । शिविर में डॉ अंकित जैन, श्रीमती सीमा जैन संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य तथा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग उपस्थित थे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें