कलेक्टर ने पीले चावल देकर मतदान का न्यौता दिया

(विदिशा)  कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने गुरूवार को मेहलुआ चैराहे पर आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में शामिल हुए और चैराहे के व्यवसाईयों से संवाद किया और उन्हें आमंत्रण पत्रिका एवं पीले चावल देकर मतदान करने का न्यौता दिया है। होटल व्यवसाईयों से उन्होंने कहा कि वे मतदाताओं की सहूलियत के लिए अपनी ओर से कुछ विशेष नवाचार करें। यह स्वैच्छिक कार्य आप लोगो पर निर्भर है। कार्यक्रम में शामिल जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डाॅ योगेश भरसट ने मतदाता जागरूकता के संदेशो को आत्मसात कर मतदान तिथि सात मई को कार्यो में पर्णित करने का आव्हान किया है। इस अवसर पर कुरवाई एसडीएम श्री मनोज प्रजापति समेत अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी भी साथ मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें