अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की गूंज
मॉडल हाई स्कूल विजयराघवगढ़ में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
(विजयराघवगढ़) अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय मॉडल हाई स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करना तथा महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लैंगिक अपराधों से बालिकाओं के संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO Act), घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, भारतीय न्याय संहिता 2023 सहित महिलाओं और बालिकाओं के लिए उपलब्ध विशेष सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही वन-स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली 112 के महत्व पर भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक संध्या शुक्ला, कलावती गौतम, मीना तिवारी, स्वेता गोस्वामी, सतेन्द्र सोनी, शिक्षिक श्वेता शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुर्शिदा बेगम मुमताज, पुष्पलता, प्रभा नामदेव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयोजित यह कार्यशाला समाज को बाल विवाह से मुक्त और महिलाओं-बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
