मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया कॉमन सर्विस सेंटर के कैलेंडर का विमोचन

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में भगवान श्रीराम की मनोहारी कलाकृति और अयोध्या के पावन धाम को कलात्मक रूप से दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में राज्य प्रमुख श्री अतुलित राय, प्रबंधक श्री अनुराग सिंह, श्री प्रतीक शर्मा एवं श्री आशीष द्विवेदी शामिल थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामन सर्विस सेंटर द्वारा मध्यप्रदेश एवं देशभर में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। श्री अतुलित राय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें