कलेक्टर श्री सिंह की अध्‍यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्‍न

पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराने के लिए दिये आवश्‍यक निर्देश

(जबलपुर) कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित कर आपेक्षित प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जन को मिल जाए, इसलिए योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करें और उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदनों को भी लें और उनका निराकरण करें। इस दौरान उन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की व्यवस्था, छात्रावासों में छात्र संसद का गठन, वन ग्राम से राजस्व ग्राम में संपरिवर्तित के नक्शा डिजिटाइजेशन, संकल्प से समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, फूड सेफ्टी की एडवाइजरी, शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने और खाद्य वितरण व अपात्र लोगों के नाम हटाने के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं पर चर्चा की गई और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं को फंक्शनल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी, छात्रावास, अस्पताल और शासकीय कार्यालयों में स्थित पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराएं और टंकियों पर आखिरी सफाई की तारीख भी अंकित करें। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें