प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने स्व. अवधेश उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

(नई दिल्ली) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व विधायक सतीष उपाध्याय के बड़े भाई स्वर्गीय श्री अवधेश उपाध्याय के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री खण्डेलवाल नई दिल्ली स्थित उपाध्याय परिवार के निवास पर पहुँचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि स्व. अवधेश उपाध्याय का जाना परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा परिवार ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें