अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह संपन्न

Advertisement

(मैहर) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन महिला बाल विकास जिला मैहर एवं पिपरा सेवादल बिरादरी संस्थान ग्राम पिपरा कला द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय सरना पैलेस मैहर तीन सत्रों में आयोजित किया गया । प्रथम सत्र का आयोजन अपर जिला सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीआदेश कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य , पर्वतारोही सुश्री अंजना सिंह की अध्यक्षता, जिला पंचायत सदस्य तारा विजय पटेल, जयंती तिवारी, देवदत्त सोनी जनपद सदस्य दीपा कुलदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा माता जी की पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया स्वागत उद्बोधन जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बागडे द्वारा दिया गया जिसमें महिला कल्याण व सशक्तिकरण संबंधी शासकीय योजनाओं कानून पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। आयोजक मंडल द्वारा मंचासीन अतिथियों का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया

द्वितीय सत्र का आयोजन मैहर क्षेत्र के विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य जिला कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़, वरिष्ठ समाज सेविका नंदिता पाठक (अति विशिष्ट अतिथि) भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने के विशिष्ट अतिथ में किया गया। द्वितीय सत्र का शुभारंभ सम्माननीय अतिथियों द्वारा कन्या पूजन कर किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक श्री कांत चतुर्वेदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समानता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

अति विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता नंदिता पाठक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियां एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है आज देश में नारियां निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ती जा रही हैं भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने जी ने कहां की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियां का जस्न मानने वाला एक वैश्विक दिवस है।

समापन सत्र नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यभान सिंह युवा समाजसेवी कुलदीप तिवारी वरिष्ठ एडवोकेट अरुण गौतम अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल शुक्ला समाजसेवी शिवेंद्र मिश्रा की* गरिमा में उपस्थिति में किया गया इस अवसर पर खेल, शिक्षा, संगीत, पत्रकारिता, सामाजिक कार्यों व अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 489 मात्र शक्तियों का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया आभार वरिष्ठ समाजसेवी अरुण तनय मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया व कार्यक्रम का सफल संचालन काउंसलर मनोज शुक्ला द्वारा किया गया।

आयोजन में प्रमुख रूप से महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, स्व सहायता समूह शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधि व एडवोकेट कल्पना सिंह किरण सिंह मन्जना शर्मा ज्योति विश्वकर्मा ऋषिकेश पांडे बबलू विश्वकर्मा अजय मिश्रा राजकुमार विश्वकर्मा राम सिंह अरुण तिवारी शिप्रा पाठक रीना पांडे भारती विश्वकर्मा जानवी चौरसिया साक्षी सिंह जीना अख्तर हर्षिता चौरिहा आरती सोनी नीता कुशवाहा अमृता सिंह श्वेता पाठक महेंद्र कुमार रजक विवेक त्रिपाठी अश्विनी द्विवेदी उमाशंकर तिवारी अभिषेक सेन बृजभान चौरसिया अरुण कुशवाहा रतन सेन पत्रकार रामकुमार रजक पी यल द्विवेदी मंजू सर अशोक तिवारी रवि सोनी कंचन खरे शहित काफी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें