कार्यकर्ताओं को गढ़ने की सतत प्रक्रिया है प्रशिक्षण वर्ग – अजय जामवाल

Advertisement

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता: श्री अजय जामवाल

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत धार जिले के तिरला मंडल, इंदौर ग्रामीण जिले के निपानिया मंडल, छत्रपति संभाजी महाराज मंडल एवं श्री कैलाश पाटीदार मंडल में प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने की सतत प्रक्रिया है।

समय-समय पर आत्मविश्लेषण कर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जनता की सेवा के कार्यों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहना भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य करें। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं। धार जिले के तिरला मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, जिला अध्यक्ष निलेश भारती एवं विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने भी संबोधित किया।

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और निष्ठा का संचार होता है

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग सिर्फ एक अवसर नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है जो कार्यकर्ता को न केवल बेहतर बनाने के साथ संगठन को भी मजबूती प्रदान करती है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और निष्ठा का संचार करना है, जिससे वे संगठन के विकास में अपना योगदान और अधिक प्रभावी ढंग से दे सकें। भाजपा की सफलता और संगठन क्षमता विचारधारा के साथ कार्यकर्ताओं की निरंतर शिक्षा, साधना और अभ्यास पर भी निर्भर करती है।

भाजपा समाज के सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सहित देश भर के विभिन्न राज्यों की भाजपा सरकारें गरीब वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाती हैं, ताकि समाज का हर वर्ग पीछे न रहे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने के महापरियोजना में सक्रिय भागीदार बनें। धार जिले के तिरला मंडल में पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, दिलीप पटोदिया एवं राकेश पटेल मंचासीन रहे। इंदौर ग्रामीण में प्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती, रवि रावलिया एवं मनोज लदवे मंचासीन रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें