भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर मंगलवार को नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित होगा जिला स्‍तरीय कार्यक्रम कार्यक्रम के आयोजन

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्‍व

(कटनी) भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती के अवसर पर मंगलवार 14 अप्रैल को नगर निगम आडिटोरियम हॉल, बस स्टैंड कटनी में शाम 4 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर को नोडल अधिकारी एवं जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग विमल चौरसिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया है। साथ ही अन्‍य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों से समन्वय कर कार्यक्रम के सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे।  जारी आदेश के अनुसार एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और तहसीलदार कटनी श्रीमती साक्षी शुक्‍ला कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी होंगे और कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समस्‍त दायित्‍व का निर्वहन करेंगे। जबकि उपायुक्‍त नगर पालिक निगम श्री शैलेष गुप्‍ता कार्यक्रम की सम्‍पूर्ण व्‍यवस्‍था (साफ-सफाई, मंच, टेंट, साउंड एवं पेयजल व्‍यवस्‍था) एवं बैठक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर कार्यक्रम स्‍थल पर आकस्मिक चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था एवं एमएमयू उपलब्‍ध करवाएंगे। जबकि म.प्र. पू.क्षे.वि.वि.क.लि. कटनी के कार्यपालन यंत्री श्री महेश महोबे कार्यक्रम स्‍थल में निर्बाध विद्युत व्‍यवस्‍था करेंगे। वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एस.परिहार को अतिथियों हेतु स्‍वल्‍पाहार, चाय, पेयजल और जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरि व जिला संयोजक श्री विमल कुमार चौरसिया को कार्यक्रम स्‍थल पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के आयोजन एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण की जिम्‍मेदारी दी गई है।  इसी प्रकार श्रम पदाधिकारी श्री के वी मिश्रा विभागों से समन्‍वय स्‍थापित कर हितग्राहियों की लाभ वितरण सूची तैयार करेंगे और कार्यक्रम स्‍थल पर समय से पूर्व उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। जबकि शासकीय कन्‍या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात और शासकीय माध्‍यमिक शाला राबर्टलाई माधवनगर की शिक्षक श्रीमती निधि चतुर्वेदी को सांस्‍कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच संचालन, कार्यक्रम की मिनिट टू मिनिट व्‍यव्‍स्‍था का काम सौंपा गया है। इसके अलावा जिला संयोजक श्री विमल कुमार चौरसिया और जिला रोजगार अधिकारी श्री डीके पासी जनप्रतिनिधियों का स्‍वागत सत्‍कार करेंगे। जबकि थाना प्रभारी कोतवाली थाना कटनी की निरीक्षक राखी पाण्‍डेय और यातायात थाना प्रभारी श्री राहुल पाण्‍डेय पुलिस एवं ट्रेफिक व्‍यवस्‍था का कार्य दायित्‍व संभालेंगे। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम आडिटोरियम में शाम 4 बजे जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्‍ज्‍वलन एवं डॉ. अम्‍बेडकर की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण से होगा।इसके बाद जिलाधिकारी जनप्रतिनिधियों का स्‍वागत करेंगे। कार्यक्रम में शासकीय कन्‍या महाविद्यालय की प्राचार्य चित्रा प्रभात भारत के संविधान की प्रस्‍तावना का वाचन करेंगी। इसके बाद सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद जनप्रतिनिधि और कलेक्‍टर श्री तिवारी अपना उद्बोधन देंगे। उद्बोधन के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रवीण्‍य सूची में आने वाले बच्‍चों को प्रमाण पत्र और शासकीय योजनाओं से लाभान्वित 3 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती कौर आभार प्रदर्शन करेंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें