कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जनगणना-2027 अंतर्गत भरा स्व-गणना पत्रक सभी जिलेवासियों से जनगणना-2027 के लिये जनगणना पोर्टल पर जनकारी भरने की अपील की
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज जनगणना-2027 अंतर्गत स्व-गणना ¼Self Enumeration½ का फॉर्म भरा। इसके साथ ही अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, श्रीमती अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी जनगणना अंतर्गत स्व-गणना का फार्म भरा। श्री श्रोत्रिय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आमजन अपनी सुविधानुसार जनगणना 2027 अंतर्गत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक https://se.census.gov.in/ पर अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। उन्होंने डिजिटल स्व-गणना अभियान के तहत सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना फॉर्म अवश्य भरें तथा जब जनगणना की टीम घर-घर जानकारी लेने पहुंचे, तब उन्हें आवश्यक जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं।
उल्लेखनीय है कि जनगणना पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना के जरिए लोग भर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार को जानकारी आसानी से भर सकेंगे। मध्यप्रदेश के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के लोग भी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना का फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने के बाद हर परिवार को 11 अंकों की यूनिक एसई आईडी मिलेगी। यही जनगणना के दौरान सत्यापित की जाएगी और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस तरह पोर्टल पर भर सकेंगे फार्म
जनगणना पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरने में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। पोर्टल पर सबसे पहले राज्य चुनना होगा। इसके बाद कैच वई भरना होगा। फिर परिवार के मुखिया का नाम और एक मोबाइल नंबर दर्ज करना आवश्यक है। सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। फॉर्म भरने के बाद एक मई से जनगणना अधिकारी पर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। यदि एसई आईडी मैच हो जाती है, तो डेटा स्वीकार कर लिया जाएगा। डेटा मैच नहीं होने पर अधिकारी पूरी जानकारी फिर से एकत्रित करेंगे और आवश्यक सुधार भी करेंगे। साथ ही, नागरिकों से सही और स्पष्ट जानकारी देने की अपील की गई है।
एक मोबइल नंबर से केवल एक ही परिवार रजिस्टर होगा नाम दर्ज होने के बाद मुखिया का नाम नहीं बदलेगा। शुरुआत में चुनी गई भाषा बाद में नहीं बदलेगी। जिला, मोहल्ला और लैंडमार्क की जानकारी भरनी होगी।डिजिटल मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होगी। फाइनल सबमिट के बाद किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।
जनगणना के लिये यह जानकारियां देनी होंगी
जनगणना के लिये मकान के फर्श से लेकर छत, कमरों, दीवारों और उनके उपयोग की जानकारी देनी होगी। परिवार में रहने वालों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग, परिवार का अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंध, मकान और रहने की स्थिति यानी खुद रह रहे हैं या किराए पर, परिवार में विवाहित जोड़ों की संख्या पीने के पानी का मुख्य स्रोत, रोशनी का मुख्य सोत, शौचालय है या नहीं, गंदे पानी की निकासी जैसे सवाल ईंधन के प्रकार जैसे एलपीजी या पीएनजी का उपयोग, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, कंप्यूटर, फोन, मोबाइल और स्मार्टफोन की जानकारी वाहन में साइकिल से लेकर चार पहिया तक की जानकारी सहित परिवार में मुख्य रूप से कौन सा अनाज खाया जाता है सहित अन्य जानकारी देनी होगी।
