देवतालाब की बेटी लक्ष्मी सुवन श्रीवास्तव ने रचा इतिहास, 10वीं में 95% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

(देवतालाब/मऊगंज) ग्राम पार्टी देवतालाब, जिला मऊगंज की प्रतिभाशाली छात्रा लक्ष्मी सुवन श्रीवास्तव ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95% अंक अर्जित कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

लक्ष्मी, पिता शशिकांत श्रीवास्तव एवं माता विनीता श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। उन्होंने सरस्वती ज्ञान मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवतालाब से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है।

विद्यालय परिवार, शिक्षकों और ग्रामीणों ने लक्ष्मी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लक्ष्मी की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें