रेडक्रॉस के सहयोग से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में 207 यूनिट रक्त का संग्रह

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बढाया रक्तदाताओं का हौसला

(जबलपुर) रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की जबलपुर शाखा द्वारा गोलबाजार स्थित सत्संग परिसर में  आयोजित किये गये रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह ने शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुये पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से शिविर के आयोजन के लिये संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की सराहना की। रक्तदान शिविर में रक्त का संग्रह नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय तथा रानी दुर्गावती चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने संग्रह किया। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन का यह 26 वां रक्तदान शिविर था। शिविर में संस्था के सेवादारों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। फाउंडेशन के जोन प्रभारी नवनीत नागपाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पराज पटेल, जिला चिकित्सालय के रक्तकोष की प्रभारी डॉ अमिता जैन, मेडिकल कॉलेज के रक्त कोष प्रभारी डॉ भगवान सिंह यादव, रानी दुर्गावती चिकित्सालय से डॉ तुषार गुप्ता, डॉ शरद जैन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी से कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग भी रक्तदान शिविर में मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें