प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
(खरगापुर) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शासन निर्देशानुसार दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत स्वीकृति आगामी 3 दिवस में पूर्ण कराएं, कोई भी स्वीकृति लंबित रहने पर कार्यवाहियां की जायेंगी। सभी ADEOs, PCOs और सचिव लगातार हितग्राहियों का फॉलोअप कर आवासों को समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करें।

साथ ही सीईओ जिला पंचायत श्री धुर्वे ने सभी सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि आवासों की किश्तें हितग्राहियों को समय से अंतरित की जाएं, इसकी सतत समीक्षा भी की जाए।
समीक्षा बैठक में प्रभारी अधिकारी PMAY (G) मनीष जैन, सीईओ जनपद टीकमगढ़ मनीष शेंडे, सीईओ जनपद बल्देवगढ़ विकास राव, सीईओ जनपद पलेरा अरविंद बोरकर, ब्लॉक समन्वयक, PCOs, ADEOs और ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
शिवराज सिंह पत्रकार आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ खरगापुर जिला टीकमगढ़
