मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वालों के विरूद्ध दर्ज करायें एफआईआर

Advertisement

कलेक्टर श्री तिवारी ई-विकास प्रणाली से खाद का वि︈तरण नहीं करने वाले समिति प्रबंधकों के विरूद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश गेहूँ उपार्जन केन्‍द्रों में कैंप लगाकर पैक्‍स सदस्‍यता अभियान चलाने किया निर्देशित

(कटनी) कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में अशुद्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों के विरूद्ध सख्‍त रूख अपनाते हुये अधिकारियों को जिले में अभियान चलाकर चिप्‍स, मसाले, ब्रेड सहित अन्‍य खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वाली बड़ी फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

उन्‍होंने स्‍पष्‍ट निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थों में अशुद्धता एवं मिलावट और खराब खाद्य पदार्थ पाये जाने पर तत्‍काल कार्यवाही करते हुये दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायें।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्‍त तपस्‍या परिहार, अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्‍टर श्‍लोक वाइकर मौजूद रहे।समिति प्रबंधकों के विरूद्ध करें कार्यवाही कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ई-विकास प्रणाली से खाद का वितरण नहीं करने वाली पैक्‍स के समिति प्रबंधकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश उपसंचालक कृषि कल्‍याण को दिये।

आयुष्‍मान कार्ड बनाने में लायें तेजी  जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाये जाने की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सीएमएचओ को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।उपार्जन केन्‍द्रों में शिविर लगाकर चलायें सदस्‍यता अभियानजिले में संचालित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) में किसानों को सदस्य बनाने के लिये चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुये कलेक्टर श्री तिवारी ने को-ऑपरेटिव बैंक के नोडल जयति बिलथरिया को गेहूँ उपार्जन केन्‍द्रों में कैम्‍प लगाकर सदस्‍यता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

15 मई तक चलने वाले इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य राज्य के सभी पात्र गैर-सदस्य किसानों को पैक्‍स सदस्यता से जोड़ना है, जिससे उन्हें संस्थागत ऋण, कृषि सेवाओं एवं सहकारी सुविधाओं तक सुगम पहुँच प्राप्त हो सके।राजस्‍व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी एसडीएम को जिले में विस्फोटक फैक्‍ट्री, भंडारगृह, मैंगनीज, गैस गोदाम, पेट्रोल पंप एवं अमोनियम नाइट्रेट स्टोर हाउस की जांच करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने फार्मर आईडी रजिस्‍ट्रेशन कार्य की समीक्षा कर राजस्‍व अधिकारियों को साप्‍ताहिक लक्ष्‍य बनाकर फार्मर रजिस्‍ट्री के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुये लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलवार डाटा के डिजिटाइजेशन प्रगति की भी समीक्षा की गई।

जनगणना की समीक्षा जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में 1 मई से शुरू हुये मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को तय समय-सीमा में मकान सूचीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने हिदायत दी कि जिन प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है, वे सूचीकरण का डाटा पोर्टल पर इंट्री करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्‍होंने निर्देशित किया कि सुपरवाइजर डाटा का सत्‍यापन करने के बाद ही डाटा फ्रीज करें।

लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का करें निराकरण कलेक्‍टर श्री तिवारी ने एमएमएमई, जल संसाधन, वन, कृषि, पीडब्‍ल्‍यूडी, ओबीसी, सहकारिता, उद्यानिकी, अनुसूचित जाति, स्‍कूल शिक्षा, श्रम, वित्‍त, सामाजिक न्‍याय, साईंस एण्‍ड टेक, पीएचई, वाणिज्यिक कर, खाद्य विभाग, खनिज, स्‍वास्‍थ्‍य, महिला एवं बाल विकास, परिवहन, उर्जा विभाग के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा की और सभी विभागों को शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदार रीठी को 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।  कलेक्‍टर श्री तिवारी ने टीएल पत्रों, जन्‍म एवं मृत्‍यु प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित लंबित शिकायतों, समग्र ई-केवाईसी की भी समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।बैठक में इनकी रही मौजूदगी बैठक के दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा, विंकी सिंहमारे उईके, सभी एसडीएम, उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित, सहायक आयुक्‍त आदिम जाति विमल चौरसिया, सहायक संचालक मत्‍स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पंजीयक पंकज कोरी, महाप्रबंधक उद्योग ज्‍योति सिंह चौहान, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा, उपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन अयंगर सहित अन्‍य जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें