हिंदी पत्रकारिता दिवस पर 101 पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मान, कटनी के हरी शंकर पाराशर और संतोष प्रसाद तिवारी को मिला गौरव

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्कृष्ट पत्रकारिता, जनसरोकारों और पत्रकार हितों के लिए देशभर के पत्रकारों को किया सम्मानित

नई दिल्ली/कटनी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा देशभर के 101 पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए देश के विभिन्न राज्यों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया और स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों का चयन किया गया।

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सम्मानित पत्रकारों का चयन पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, निष्पक्ष एवं निर्भीक रिपोर्टिंग तथा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदार भूमिका को ध्यान में रखते हुए किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से पत्रकारिता के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में जब पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, तब निष्पक्ष, जनपक्षधर और निर्भीक पत्रकारों का सम्मान करना समय की आवश्यकता है। यह सम्मान पत्रकारों के मनोबल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारियों को भी मजबूती प्रदान करता है।

देशभर से सम्मानित किए गए पत्रकारों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, असम, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के पत्रकार शामिल रहे। सम्मानित पत्रकारों ने इस पहल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया।

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में रमेश प्रसाद सोनी (समाचार भारत ई-पेपर, गाजीपुर), सचिन मलिक (टच विद वर्ल्ड, दिल्ली), अरुण कुमार तिवारी (दैनिक आज, गाजीपुर), हिमांशु राय (हिन्दुस्तान संदेश, गाजीपुर), एम.डी. कादिर राणा (हिन्दुस्तान 18, पटना), अकबर इमाम (पटना), उमेश पासवान (UBC 24 न्यूज, दुर्ग), राजू चारण (बाड़मेर), श्याम सुंदर (भारतीय सहारा, मथुरा), सुशील चौधरी (खबर इंडिया, मथुरा), मनोहर लाल पंवार (दैनिक खबर मारवाड़, बालोतरा), आदित्य भारद्वाज (जेट्रा न्यूज, गाजियाबाद), मोहम्मद फैजान (दैनिक बुलंद मंजिल, बिजनौर), धर्मेन्द्र (इंडिया 24 न्यूज, मथुरा), डिग्री लाल सिदार (दैनिक आज की पहल, रायगढ़), डॉ. राकेश वशिष्ठ (राजस्थान दर्पण, जोधपुर), नवीन कुमार (इंडियन पंच, साहिबगंज), अजय कुमार त्रिपाठी (भारतीय सहारा, मथुरा), हनीस शेख (रायल पत्रिका, करौली), दिनेश प्रजापत (दिशा संदेश, जयपुर), सुभाष चंद्र विश्वकर्मा (अवधदूत, प्रतापगढ़), महेंद्र सिंह लहरिया (वंदे भारत न्यूज, मुरैना), रामानंद मिश्रा (कृति भूमि, सुल्तानपुर), रूद्र प्रताप सिंह (दैनिक हिन्दुस्तान, गोरखपुर), संजीव कुमार बाबा (तानपुरा टाइम्स, गोरखपुर), निहाल सिंह (खबर वाला, गोरखपुर), स्वंम शाही (पूर्वांचल न्यूज, गोरखपुर), संजय कुमार सिंह (साध्य दैनिक, गोरखपुर), अमन प्रीत सिंह भाटिया (अमन छत्तीसगढ़ न्यूज, जांजगीर), राजेंद्र कुमार (लोकतंत्र की शान, करनाल), दिव्याशु कुमार (PR न्यूज, पीलीभीत), रजनीश कुमार सिंह (द पायनियर, बाराबंकी), ललित शुक्ला (स्कॉलर टाइम्स, बाराबंकी), संजय कुमार तिवारी (अमृत प्रभात, बाराबंकी), सत्य नारायण गुप्ता (केसरिया हिन्दुस्तान, बाराबंकी), रविन्द्र कुमार (कुलगांव टाइम्स, भुवनेश्वर), सैय्यद जाहिद (यूपी पुलिस मॉनीटर, प्रयागराज), मान बहादुर सिंह (राज्य का भविष्य, बाराबंकी), प्रीत लाल कुर्रे (सृजन भूमि, छत्तीसगढ़), संतोष कुमार (सत्ता संकेत, बाराबंकी), दिनेश कुमार तिवारी (परमार्थ आवाज, बाराबंकी), अंशिका ओझा (कोषांग पत्रिका, रांची), हरी शंकर पाराशर (सत्यार्थ न्यूज, कटनी), राकेश चावला (पंजाब एक्सप्रेस न्यूज, जालंधर), अशोक कुमार झा (PSA न्यूज, रांची), रविन्द्र कुशवाहा (चौथा संसार, हरदा), मुईन अख्तर खान (हरदा), आनंद किशोर (बिहार झारखंड न्यूज, जमशेदपुर), विजय कुमार कपूर (VACC 24 न्यूज, चंडीगढ़), मृगांक शेखरानंद आनंद (कानपुर), वेणीराम उनियाल (उत्तराखंड समाचार), अजय सिंह राजपूत (BMP 24 न्यूज, नर्मदापुरम), संकल्प नैब (टाइम्स ऑफ इंडिया, सहारनपुर), विनती आनंद (आज तक, सोनभद्र), तस्मिया सिरतुल्ला बेग (स्वतंत्र पत्रकार, चंद्रपुर), अमीना माजिद (आवाज़ द वॉइस, दिल्ली), रुबा अंसारी (रिपोर्टर मैडम, दिल्ली), हारून नसीम (दैनिक जागरण, सहारनपुर), चांदनी अहमद (द खबर जंक्शन, रायबरेली), अब्बास ज़ैदी (दैनिक पश्चिमांचल दर्शन, सहारनपुर), रवीश मेहदी आब्दी (एक्सप्रेस न्यूज भारत, सहारनपुर), आरिफ मलिक (पब्लिक फैसला न्यूज, सहारनपुर), अबरार त्यागी (एक्सप्रेस न्यूज भारत, जयपुर), असगर आलम (कंज्यूमर बुलेटिन, सहारनपुर), इसरार त्यागी (एक्सप्रेस न्यूज भारत, देहरादून), तामीर हसन (न्यूज आवर, जौनपुर), सैयद ज़फरुल हसन (न्यूज आवर, प्रयागराज), विकास कपिल पंडित (TV9 नेटवर्क, सहारनपुर), सुशील कपिल (DPD न्यूज, सहारनपुर), नदीम निजामी (दैनिक शाह टाइम्स, सहारनपुर), काजी शाहिद अहमद (मीडिया फॉर यू, सहारनपुर), महफूज हसन (K न्यूज, प्रतापगढ़), फिरोज खान (स्पष्ट आवाज, प्रतापगढ़), आशुतोष खरे (अमर उजाला, प्रतापगढ़), इस्माइल खान (C न्यूज, प्रतापगढ़), बृजेंद्र सिंह (विश्व विजेता टाइम्स, प्रतापगढ़), रशीद अहमद (उदन्त मार्तण्ड, प्रतापगढ़), सुधीर जायसवाल (भारत समाचार, प्रतापगढ़), अयूब अतीक (P न्यूज पोर्टल, प्रतापगढ़), गौरव श्रीवास्तव (बृज विमला वाणी, प्रतापगढ़), सलमान खान (न्यूज नेशन 81, प्रतापगढ़), आकाश ओझा (नवीन भारत, लखनऊ), वरुण रस्तोगी (कल्कि न्यूज, नोएडा), संतोष प्रसाद तिवारी (RPKP न्यूज, कटनी), कमला कांत दुबे (सन्मार्ग, रोहतास), डॉ. दीन दयाल साहू (हरिभूमि, रायपुर), नीरज तिवारी (पंजाब केसरी, सुल्तानपुर), कुमार पार्थसारथी (नवभारत टाइम्स, मुंबई), संजय प्रसाद शाह (न्यूज इंडिया 24×7, शिवसागर), ओम प्रकाश द्विवेदी (लाइव 24, सूरत), बाबू लाल नागा (भारत अपडेट, जयपुर), राज लूनिया (स्वतंत्र समय, रतलाम), हारून खान (इंडिया रिपब्लिक, पीलीभीत), आशीष कुमार मिश्र (विधिक सलाहकार, प्रयागराज), कपिल यादव (खुसरो मेल, बरेली), सचिन सिंह (ANB न्यूज, हापुड़), दीपू वर्मा (प्रकाश कुंज, धौलपुर), गणेश प्रसाद द्विवेदी (भारत मंजरी, प्रयागराज), सुनील वर्मा (धरातल न्यूज, शाजापुर) तथा वीरेंद्र कुमार (बरेली, उत्तर प्रदेश) प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के लिए यह विशेष गौरव का विषय रहा कि सत्यार्थ न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार हरी शंकर पाराशर

तथा RPKP INDIA NEWS के पत्रकार संतोष प्रसाद तिवारी

को भी इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। दोनों पत्रकार लंबे समय से जनसरोकारों, सामाजिक मुद्दों और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके सम्मानित होने पर कटनी सहित पूरे पत्रकारिता जगत में हर्ष और गौरव का माहौल है।

काउंसिल ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन और प्रसारण नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर 101 पत्रकारों का यह सम्मान देशभर के पत्रकारों के समर्पण, संघर्ष और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को समर्पित है। यह पहल नई पीढ़ी के पत्रकारों को भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनोन्मुख पत्रकारिता के लिए प्रेरित करेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें