प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – डॉ. महेन्द्र सिंह

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर खरगोन के बड़वाह में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। 5 जून से 21 जून तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों व कार्यक्रमों में पार्टी के सभी कार्यकर्ता सक्रिय सहभागिता कर उसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण किए हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। अब पार्टी कार्यकर्ताओं इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता को सरकार के कार्यों से अवगत कराएं।

भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का सशक्त संगठन है

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त संगठन है। संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। 5 जून से 21 जून तक पार्टी द्वारा विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरण और संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण योजनाओं तथा आधारभूत संरचना के विकास जैसे अनेक कार्यों ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। पार्टी कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को उल्लेखनीय कार्यों को जनता तक पहुंचाएं, ताकि लोगों को विकास की वास्तविक तस्वीर समझ में आ सकें।

आगामी कार्यक्रम जनता के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर है

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले आगामी कार्यक्रम केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनता के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क करें, जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करे और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और अभियान की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में पार्टी की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी श्रीमती संगीता सोनी, जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, विधायक श्री राजकुमार मेव, श्री सचिन बिरला सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
 RPKP INDIA NEWS
             भोपाल

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें