जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए बनेगा विजन डॉक्यूमेंट कलेक्टर श्री तिवारी ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश
(कटनी) मध्य प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए शासन की ‘विजन डॉक्यूमेंट’ अवधारणा के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है वे विधानसभावार संबंधित विधायकों से चर्चा एवं समीक्षा कर स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण एवं विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव तैयार कर 7 दिवस के भीतर अपने क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर कार्यालय में प्रेषित करें। मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ही प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
