विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़खेरा एवं बढेराकला में पौधारोपण एवं पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन
(जबलपुर) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पनागर नवांकुर संस्था वसुंधरा सामाजिक सेवा समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम बड़खेरा एवं बढेराकला में आयोजित कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन करते हुऐ सभी को पौधारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक घनश्याम रायपुरिया, विकासखंड समन्वयक भारत महरोलिया, नवांकुर संस्था सेक्टर प्रभारी पारस दाहिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आस पास के निस्तार के बहते पानी को सहेजने हेतु सोकपिट का निर्माण किया गया। सरपंच श्री अजय गोटिया, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सतेंद्र यादव, हर्ष गोस्वामी, गणेश दाहिया एवं आदर्श सेन भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
