विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर एवं एसपी ने गढ़ा थाने में किया वृक्षारोपण, दिया हरित पर्यावरण का संदेश

(जबलपुर) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने गढ़ा थाने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।इस अवसर पर अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी हैं।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें