विश्व पर्यावरण दिवस पर विजयराघवगढ़ में फलदार वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विधायक कार्यालय और भाजपा मंडल ने चलाया पौधारोपण अभियान, लोगों को दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश
कटनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विजयराघवगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से फलदार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक कार्यालय एवं भाजपा मंडल विजयराघवगढ़ द्वारा आयोजित इस अभियान में विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।
इस अवसर पर तहसील मानवाधिकार अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद बर्मन, श्री अनिल चौबे, श्री अशोक तिवारी, श्री दीपक कछवाहा, श्री दिनेश बारगाही, श्री अजय बर्मन, श्री निरंजन यादव एवं श्री संता विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
