नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक संपन्न
(जबलपुर) शामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के संबंध में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में 15 से 30 जुलाई तक चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल ने अभियान के तय रोस्टर के अनुसार गतिविधियां आयोजित करने तथा प्रत्येक गतिविधि के फोटोग्राफ एवं वीडियों पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय सुश्री सोनम वर्वे भी मौजूद थीं।
