जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ग्रामीण चार्ज के अधिकारियों-कर्मचारियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं का दिया जा रहा प्रशिक्षण

कलेक्टर श्री तिवारी ने सटीकता और पारदर्शिता के साथ करें कार्य करने के दिये निर्देश

(कटनी)  भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, कटनी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आशीष तिवारी तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम श्री नीलांबर मिश्रा की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण चार्ज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की परिचालन प्रक्रिया, प्रशासनिक एवं तकनीकी दायित्वों तथा गणना ब्लॉकों के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है।

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जिले में जनसंख्या गणना संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 12 एवं 13 अक्टूबर 2026 को ग्रामीण चार्ज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, दूसरे चरण में 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को कटनी नगरीय चार्ज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।जनगणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की दी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रभारी दीपिका कुमारी एवं प्रशिक्षक मोना चौहान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना 2027 की परिचालन प्रक्रिया, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लिपिकों के दायित्व, सीएमएमएस पीई मॉड्यूल, गणना ब्लॉकों के गठन तथा जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के व्यवस्थित संचालन, निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर जोर दिया गया।

जनगणना को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता मानकर करें कार्य: कलेक्‍टर इस अवसर पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को केवल शासकीय दायित्व तक सीमित न मानें, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता के रूप में लें। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान संवेदनशीलता, सटीकता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि जनगणना का कार्य व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।ग्रामीण और नगरीय चार्ज के अधिकारियों-कर्मचारियों की भागीदारी ग्रामीण चार्ज के प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला कार्यालय के जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक सहित संबंधित चार्ज कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

इसी प्रकार, नगरीय चार्ज के प्रशिक्षण में नगर जनगणना अधिकारी, जोनल चार्ज अधिकारी, संबंधित नगरीय चार्ज कार्यालयों के जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक तथा नगर पालिका एवं नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल होंगे।शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए समस्त तहसीलदारों एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों तथा नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं प्रशिक्षण स्थल पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।प्रथम चरण में हो चुका है मकान सूचीकरण का कार्यउल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक संपन्न किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या की गणना की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें