सागर संभाग के प्रत्येक जिले में वित्तीय एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए लगेंगे दो दिवसीय विशेष शिविर कमिश्नर श्री दिलीप कुमार रहेंगे उपस्थित
(टीकमगढ़) सागर संभाग में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन, पेंशन प्रकरण एवं पेकृफिक्सेशन के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कमिश्नर सागर संभाग श्री दिलीप कुमार के निर्देश पर संभाग के प्रत्येक जिले में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष शिविरों में स्वयं कमिश्नर श्री कुमार भी उपस्थित रहेंगे, ताकि मैदानी स्तर पर प्रकरणों की मॉनिटरिंग कर उनका तत्काल निपटारा किया जा सके। शिविर में संभाग के शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण, वेतन निर्धारण, पेकृफिक्सेशन सहित उनके समस्त लंबित वित्तीय मामलों को प्रमुखता से सुलझाया जाएगा।
संयुक्त आयुक्त विकास श्री पीसी शर्मा ने बताया कि उक्त शिविरों के आयोजन हेतु 15 दिवस पूर्व विस्तृत कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिससे सभी संबंधित कर्मचारी और विभाग समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें।इन दो दिवसीय शिविर की रूपरेखा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दो चरणों में विभाजित किया गया है।
शिविर के प्रथम दिवस संबंधित विभागों के जिला अधिकारी और आहरण एवं संवितरण अधिकारी (क्क्व्) मौजूद रहकर सभी दस्तावेजों एवं प्रकरणों की स्क्रूटनी करेंगे। वहीं, शिविर के द्वितीय दिवस संयुक्त संचालक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जो मामलों की समीक्षा कर अंतिम स्वीकृति प्रदान करेंगे। कमिश्नर श्री दिलीप कुमार ने संभाग के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे आगामी कैलेंडर के अनुसार इस शिविर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और अपने वेतन, पे-फिक्सेशन तथा पेंशन संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएं।
