सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें – प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर

50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

(इन्दौर) प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने आज इंदौर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। इस अवसर पर आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. कृष्ण गोपाल तिवारी भी मौजूद थे।

बैठक में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में सकारात्मक एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार सहायता योजना से संबंधित शिकायतों की भी समीक्षा की। सांवेर में एक प्रकरण 60 दिवस से अधिक समय तक लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फेल ट्रांजेक्शन से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

बैठक के पश्चात प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर एवं आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. कृष्ण गोपाल तिवारी ने विजय नगर स्थित भारत सरकार द्वारा संचालित ट्रांसजेंडर समुदाय के गरिमा गृह का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने गरिमा गृह में उपलब्ध सुविधाओं एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक श्री पवन सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें