लकड़ी पर उकेरे सपने, हुनर से लिख रहीं दुर्गा आत्मनिर्भरता की नई इबारत , अब हर महीने 6 से 8 हजार रुपये की कमाई

(भोपाल) लकड़ी के बेजान टुकड़ों में खूबसूरत आकृतियां उकेरते दुर्गा सिंह के हाथ केवल कलाकृतियां ही नहीं गढ़ रहे, बल्कि आत्मनिर्भर भविष्य के सपनों को भी आकार दे रहे हैं।उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद भी जब आर्थिक परिस्थितियों ने आगे बढ़ने की राह कठिन बनाई, तो दुर्गा ने निराश होने के बजाय अपने हुनर को अपनी ताकत बना लिया। शहडोल जिले के छोटे से गांव छतवई की दुर्गा अपनी मेहनत, लगन और कलात्मक प्रतिभा से महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरक कहानी लिख रही है।

डिग्री के बाद चुनौतियां मिलीं, लेकिन हौसला नहीं टूटा

वर्ष 2019 में मनोविज्ञान विषय से एमए करने के बाद दुर्गा ने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की। पिता की मजदूरी से चलने वाले परिवार की आर्थिक परिस्थितियां उनके सामने बड़ी चुनौती थीं। मां गृहिणी हैं और परिवार में तीन बहनें तथा एक भाई हैं। सीमित आय के बीच अपने सपनों को पूरा करना आसान नहीं था, लेकिन दुर्गा ने परिस्थितियों के सामने हार मानने के बजाय कुछ नया सीखकर अपने पैरों पर खड़े होने का संकल्प लिया।

उन्होंने सबसे पहले सिलाई-बुनाई सीखी। इसके बाद ब्यूटी पार्लर का काम भी सीखने का प्रयास किया। इन कार्यों से अपेक्षित आमदनी नहीं हुई, लेकिन हर अनुभव ने उन्हें कुछ नया करने की प्रेरणा दी। इसी तलाश ने उन्हें छतवई के हथकरघा एवं हस्तशिल्प केंद्र तक पहुंचाया, जहां उनके जीवन को एक नई दिशा मिली।

चित्रकला से मिला हुनर को नया आयाम

हस्तशिल्प केंद्र में दुर्गा ने सबसे पहले जनजातीय गोंडी चित्रकला का प्रशिक्षण लिया। रंगों, रेखाओं और पारंपरिक आकृतियों की दुनिया से जुड़ते ही उनकी कलात्मक प्रतिभा निखरने लगी। इसी दौरान उनकी रुचि काष्ठ शिल्प की ओर बढ़ी। उन्होंने लकड़ी पर चित्रांकन और आकर्षक कलाकृतियां बनाने की बारीकियां सीखना शुरू किया।

महज एक महीने के अभ्यास में दुर्गा ने अपनी लगन और कलात्मक समझ से प्रशिक्षकों को प्रभावित किया है। आज वह लकड़ी पर सुंदर आकृतियां उकेरने के साथ अपनी कल्पनाशीलता को कलाकृतियों में ढाल रही हैं। गोंडी चित्रकला का ज्ञान उनके काष्ठ शिल्प को और अधिक आकर्षक बनाने में मदद कर रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस हुनर को दुर्गा ने सीखने की शुरुआत की थी, वही अब उनकी कमाई का जरिया भी बन रहा है। वर्तमान में वह काष्ठ शिल्प से प्रतिमाह लगभग 6 से 8 हजार रुपये अर्जित कर रही हैं। यह आमदनी भले ही अभी सीमित हो, लेकिन दुर्गा के लिए इसका महत्व कहीं अधिक है। यह उनकी आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता कदम है।

अब अपने हाथों से गढ़ना चाहती हैं भविष्य

दुर्गा का सपना अपने हुनर को औरनिखारकर काष्ठ शिल्प के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाना है। वह मानती हैं कि निरंतर अभ्यास, बेहतर प्रशिक्षण और अधिक समय देने से उनकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी भी उन्होंने नहीं छोड़ी है, लेकिन अब वह केवल नौकरी मिलने का इंतजार नहीं कर रहीं। उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर आत्मनिर्भर बनने की राह चुन ली है।

एक दुर्गा नहीं, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं अनेक महिलाएं

दुर्गा की सफलता केवल एक युवती की उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की उभरती तस्वीर भी है। छतवई के हथकरघा एवं हस्तशिल्प केंद्र में वर्तमान में 12 महिलाएं काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जबकि 17 पुरुष भी इस कला से जुड़े हैं। पारंपरिक कला और कौशल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसर मिल रहे।

Share this:

प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। यदि मन में कुछ कर गुजरने का जुनून और लगातार मेहनत करने का हौसला हो तो छोटे से गांव से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। उमरिया जिले के छोटे से गांव बरबसपुर के सत्या तिवारी ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से इसे सच कर दिखाया है। कभी गांव की गलियों में अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने का सपना देखने वाले सत्या आज मुंबई की मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इंजीनियरिंग के बाद चुना अभिनय का रास्ता सत्या तिवारी ने बेंगलुरु के एक संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। हालांकि, बचपन से ही उनका रुझान अभिनय और मॉडलिंग की ओर था। इसी जुनून के चलते उन्होंने पारंपरिक नौकरी का रास्ता चुनने के बजाय मुंबई जाकर अभिनय के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया। मुंबई पहुंचने के बाद उनके सामने कई चुनौतियां आईं। उन्होंने बताया कि अभिनय में अवसर पाने के लिए करीब 3 से 4 हजार ऑडिशन दिए, लेकिन शुरुआती दौर में सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे। आखिरकार उन्हें धारावाहिक ‘मेरी दुर्गा’ में पहला अवसर मिला, जिसमें उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई। इस भूमिका ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ने का रास्ता खोला। ‘अनुपमा’ में गौतम गांधी के किरदार से मिली पहचान सत्या तिवारी इन दिनों टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ में गौतम गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। धारावाहिक में उनका किरदार नकारात्मक है, जिसके माध्यम से वह दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अलग-अलग तरह के किरदारों को पर्दे पर जीवंत करने की उनकी क्षमता ने उन्हें टेलीविजन जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। कई चर्चित धारावाहिकों में दिखा चुके हैं अभिनय प्रतिभा सत्या तिवारी का अभिनय सफर केवल ‘अनुपमा’ तक सीमित नहीं है। वह ‘गुड ब्रदर्स’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘काल भैरव रहस्य’, ‘नीरज एक नई पहचान’ और ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ जैसे धारावाहिकों में भी अभिनय कर चुके हैं। विभिन्न भूमिकाओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए उन्होंने मनोरंजन जगत में लगातार आगे बढ़ने का प्रयास किया है। उनके अभिनय सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भारतीय टेलीविजन अकादमी (आईटीए) पुरस्कार से सम्मानित होना भी है। लगभग 34 वर्ष की उम्र में यह सम्मान हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। पिता पुलिस विभाग में रहे, बेटे ने अभिनय में बनाई पहचान सत्या तिवारी के पिता सुरेश तिवारी पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका गांव की मिट्टी से जुड़ाव बना हुआ है और वर्तमान में वह खेती-किसानी कर रहे हैं। पिता का कहना है कि सत्या को बचपन से ही अभिनय का शौक था। परिवार के लिए यह गर्व की बात है कि गांव से निकलकर उनके बेटे ने मुंबई जैसे बड़े शहर में अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई है। सत्या की सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे गांवों और कस्बों में रहकर बड़े सपने देखते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण अपने कदम पीछे खींच लेते हैं। बरबसपुर से मुंबई तक का उनका सफर बताता है कि असफलताओं से निराश हुए बिना निरंतर प्रयास किया जाए तो मंजिल जरूर मिल सकती है। सत्या तिवारी की उपलब्धि से उमरिया जिले का नाम भी मनोरंजन जगत में रोशन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें