सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में हुआ पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की रही उपस्थिति

(कटनी) राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 को पूरे भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में शुरू हुआ। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई ताकि भारत को पोलियो-मुक्त रखा जा सके। कटनी जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। इसी तारतम्य में विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्वक किया गया। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल और जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार सहित अस्पताल का समस्त स्टॉफ मौजूद था। बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य अभियान 28 से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। पहले दिन सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। यह खुराक बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। इससे स्वस्थ एवं पोलियो-मुक्त समाज के निर्माण के राष्ट्रीय अभियान को भी मजबूती मिलेगी।
✍️ अजय त्रिपाठी
      न्यूज एडिटर
RPKP INDIA NEWS

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें