देवास में संगठनात्मक मजबूती के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

(देवास/भोपाल) देवास जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नगर एवं मंडलम अध्यक्षगण का दो दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी बनाना रहा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन तभी सशक्त होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर उनकी आवाज़ बने और उनके मुद्दों के लिए संघर्ष करे।

श्री पटवारी ने कहा कि आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सभी पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, जनसंपर्क अभियान को गति देना तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रत्येक घर तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनसंपर्क के प्रभावी विस्तार तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा, मनोज राजानी, प्रयास गौतम, मनीष चौधरी, प्रदीप चौधरी सहित जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें