अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत छात्राओं ने प्रस्तुत की भारतीय लोक संस्कृति की झलक पुरानी लोक परंपराओं और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का दिया संदेश

(कटनी) शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु “पुरानी ट्रेडिशनल लोक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा” रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता करते हुए देश की समृद्ध लोक संस्कृति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक प्रस्तुत की। छात्राओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। छात्राओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सहभागिता करते हुए यह संदेश दिया कि आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के माध्यम से “हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, हमारा भविष्य” की भावना को विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल, नवाचार, आधुनिक शिक्षा और समग्र व्यक्तित्व विकास जैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को गतिविधियों के माध्यम से रेखांकित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में आयोजित गतिविधियों में छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम ने छात्राओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें