पश्चिम विधानसभा में 3 किमी तक निकली पैदल ज्योति कलश यात्रा

जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

(जबलपुर)  लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गुलौआ चौक से करीब 3 किलोमीटर तक पैदल ‘ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में आमजन शामिल हुए। इस दौरान मार्ग में क्षेत्र के नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा गुलौआ चौक से आनंद कुंज तिराहा, गौतम जी की मढिया होते हुए वापस गुलौआ चौक पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें