मुख्यमंत्री ने कामतानाथ भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बांटी दीपावली की मिठाई और खुशियां मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता-सडक के किनारे पी चाय मुख्यमंत्री ने मेला स्थल के स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा

(सतना)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर विंध्य की पावन धरा के चित्रकूट धाम पहुंेचे। चित्रकूट में दीपावली के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय दीपोत्सव मेला में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने मां मंदाकिनी नदी के पंचवटी घाटर पर दीपदान किया। दीपावली में चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु दीपदान कर रहे है। मुख्यमंत्री ने भगवान कामतानाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा अर्चना की। उन्होंने देष और प्रदेष के विकास तथा आमजनता की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन मुखार बिन्द के दर्षन करने के बाद श्रद्धालुओं को मिठाई और दीपावली की खुषियां बांटी तथा शुभकामनायें दी। यहां मुख्यमंत्री जी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने बडी सहजता और सरलता के साथ सडक के किनारे लगाई गई चाय की दुकान पर पहुंचकर कुल्हड वाली चाय पी और श्रद्धालुओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सडक के किनारे दीपदान के लिए दीपक बेचने वाले बच्चों से स्नेह के साथ बातचीत की और दीपक खरीदें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और आकस्मिक चिकित्सा के लिए बनाये गये स्वास्थ्य षिविर का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर डाक्टरों और चिकित्सा कर्मियों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डाक्टरों के साथ सेल्फी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को दी जा रही उपचार सहायता की जानकारी ली। इस अवसर पर नगरीच विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, म.प्र. बेयर हाउस कारपोरेषन के अध्यक्ष संजय नागाइच, सांसद श्री गणेष सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, तथा वरिष्ठ प्रषासनिक और पुलिस अधिकारी तथा बडी संख्या में श्रद्धालु और आमजन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें