जिले को मिली 430 मीट्रिक टन यूरिया, किसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ई-टोकन द्वारा ही खाद का वितरण कराने के दिये निर्देश

(कटनी) जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से कटनी जिले को 430 मीट्रिक टन यूरिया मिली है।जिला विपणन अधिकारी श्री आनंद नारायण पाण्‍डेय ने बताया कि प्राप्त यूरिया में कटनी डबल लॉक केंद्र को 50 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गयी है। वहीं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को 200 मीट्रिक टन तथा एमपी एग्रो कटनी को 30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है।

इसी प्रकार सीएमएस कटनी, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, सीएमएस स्लीमनाबाद व सीएमएस ढ़ीमरखेड़ा को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है।कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का उपयोग करें।

आवश्यकता से अधिक खाद का प्रयोग करने से कृषि लागत बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरक क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।वाट्सएप बॉट से टोकन जनरेट करने की सुविधाई-विकास 2.0 के तहत किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल पर वाट्सएप बॉट के माध्यम से टोकन जनरेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। किसान वाट्सएप पर “हेल्प” या “मदद” लिखकर टोकन, रिटेलर, उर्वरक, उठाव की तिथि और टोकन की वैधता सहित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके माध्यम से किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक का क्रय कर सकेंगे।तकनीक आधारित इस पहल से उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें