मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में किया दीपदान

मुख्यमंत्री ने संतों का सम्मान कर प्राप्त किया आशीर्वाद हम पर्यटन नहीं तीर्थाटन की भावना से कर रहे हैं धार्मिक स्थलों का विकास मुख्यमंत्री महाकाल लोक की तरह ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट का वनवासी राम लोक होगा निर्माण

(सतना) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीपावली पर्व के अवसर पर भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचकर पवित्र मंदाकिनी नदी में किया दीपदान मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए मां मंदाकिनी की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट धाम के सभी प्रमुख संतों का शाल श्रीफल और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया तथा उनसे प्रदेश की सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने चित्रकूट धाम से गुप्त गोदावरी तक फोरलेन सडक निर्माण का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली का उपहार और स्नेह प्रदान किया। समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए पीपा पुल का अवलोकन किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें