ड्रग्स और अवैध शराब की बिक्री, परिवहन, निर्माण पर करें कठोर कार्रवाई – संभागायुक्त्त श्री शर्मा

स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, छात्रावासों में बनाएं एन्टी ड्रग्स समितियां संभागायुक्त ने ली संभागीय अंर्न्तविभागीय समीक्षा बैठक

(भोपाल) संभाग के सभी जिलों में ड्रग्स और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन आदि के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर ऐसा करने वालों के खिलाफ रा.सु.का, एन.डी.पी.एस एक्ट आदि के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाए, इनका नेटवर्क ध्वस्त किया जाए। साथ ही नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस कार्य में थोड़ी भी लापरवाही अथवा कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्ण अर्न्तविभागीय समन्वय और अर्न्तजिला समन्वय के साथ भोपाल संभाग को ड्रग्स मुक्त और अवैध शराब मुक्त किया जाए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें