पंचायत भृत्यों का मानदेय हर माह 5 तारीख तक भुगतान किया जाये।

पंचायत भृत्यों का मानदेय हर माह 5 तारीख तक भुगतान किया जाये। आयुक्त पंचायत राज संचालनालय ने जारी किये निर्देश
सतना 8 सितम्बर:- पिछले पाँच वर्षों से ग्राम पंचायतों के भृत्य/चौकीदार व सफाई कर्मी अपने हको के लिये सड़क पर आकर संघर्ष कर रहे है इस संघर्ष का असर अब धीरे धीरे दिखाई देने लगा है। चपरासी संघ के आंदोलन को अब पंचायत सेवा शाशकीय अधिकारी कर्मचारी महासंघ मध्यप्रदेश का समर्थन भी मिला है। इस कारण समाज के इन अंतिम व्यक्तियों को अब न्याय मिलने की उम्मीद बँधी हैं क्योंकि अब यह मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुँच चुका है।
चपरासी संघ के प्रदेश संयोजक डॉ अमित सिंह एवं अध्यक्ष इंद्रजीत सेन ने बताया कि पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश के आयुक्त संदीप यादव ने दिनाँक 4.9.2019 को आदेश क्रमांक/पं.रा./आई.टी./2019/11478 जारी कर प्रदेश के समस्त कलेक्टर व जिला पंचायतों के समस्त मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र क्रमांक/पं.रा./18/10079 दिनाँक 12.7.2018 के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में कार्यरत भृत्य,सफाई कर्मियों व नल जल चालकों का पारिश्रमिक (बेतन/मानदेय) का भुगतान उनके बैंक खाते में प्रत्येक माह की पाँच तारीख तक नियमानुसार प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।
डॉ अमित सिंह ने कहा कि चपरासी भाइयों की जो भी माँगे हैं उसको पूरा करने का वादा प्रदेश की वर्तमान सरकार ने अपने वचन पत्र में किया हैं।
उम्मीद हैं कि सरकार अपने वादे पर अमल करते हुये प्रदेश के लगभग तेईस हजार गरीब चौकीदार/भृत्यों को संबल प्रदान करेगी।
संघ के संयोजक डॉ अमित सिंह,सह संयोजक रावेंद्र सिंह,अध्यक्ष इंद्रजीत सेन,प्रवक्ता शिवभानु सिंह बघेल ने नये निर्देश जारी करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व आयुक्त पंचायत राज संचालनालय संदीप यादव,संघ के संरक्षक कमलेन्द्र सिंह ‘कमलू’ व पंचायत सेवा शाशकीय अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष आर.पी.शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
मीडिया सेल
चपरासी संघ
