आर्थिक गणना सुपरवाइजर की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

” आर्थिक गणना सुपरवाइजर की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न ”

कटनी। दिनांक 26 अगस्त को जनपद कार्यालय कटनी के द्वारका भवन में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय आर्थिक गणना प्रशिक्षण कार्यशाला सी.एस.सी. के सौजन्य से आयोजित की गई जिसमें श्री राम सजीवन यादव, एस.एस.ओ. सांख्यिकीय विभाग जबलपुर, श्री शंकरलाल ठक्कर बी.एल.आई, सांख्यिकीय विभाग कटनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्थित अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व आर्थिक गणना की आधारभूत जानकारी प्रदान की गई । श्री अभिषेक कुमार दुबे जिला प्रबंधक सी.एस.सी ईगर्वेनेंस कटनी के द्वारा सभी उपस्थित 180 सुपरवाइजर व एन्यूमरेटर को 7वीं आर्थिक गणना का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बहोरीबंद, रीठी, और मुड़वारा ब्लाक के सी.एस.सी. वी.एल.ई के साथ सी.एस.सी. के जिला समन्वयक श्री सुनील कुमार सिंह की उपस्थित रही।
श्री अभिषेक कुमार दुबे जिला प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि, आर्थिक गणना का कार्य कटनी जिले में सितम्बर माह में शुरू किया जाना है।

संतोष प्रसाद तिवारी
संपादक RPKP INDIA NEWS

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें