सेफ सिटी एवं बेटी बचाओ की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कटनी – महिला एवं बाल विकास विभाग कटनी द्वारा सेफ सिटी – सेफ कटनी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पंख अभियान अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए सेफ सिटी के सम्बन्ध में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय झिंझरी कटनी में बालक बालिकाओं हेतु सेफ सिटी – सेफ कटनी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु सेफसिटी एवं बेटी बचाओ के संदेश को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा गया।

कार्यक्रम में सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग वनश्री कुर्वेती द्वारा बालकों को सेफ सिटी सेफ कटनी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पंख अभियान अंतर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम 2012 के विभिन्न बालमित्र प्रावधानों एवं स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर सुषमा नाग द्वारा सेंटर के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु एक छत के नीचे उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं, महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में बालकों को बताया गया। प्राचार्य नीरज दुबे द्वारा बालकों को उपयोगी जानकारी उन तक पहुंचाने एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बालकों की प्रतिभा को मंच देने के लिए विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के समापन में चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक गणों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें