विशेष साप्ताहिक अभियान में स्वच्छता के लिये किया गया श्रमदान

कटनी – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की गतिविधियों से नागरिकों को अवगत कराने विभिन्न जनजागरुता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संवाद, गीत संगीत, नुक्कड नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग आदि गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशन में नागरिकों में स्वच्छता के लिए जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता से संबंधित जन अभियान की कडी में साप्ताहिक मेगा इवेंट स्वच्छता संकल्प देश का, के तहत नगर में जनसहयोग के माध्यम से हर रविवार विशेष साप्ताहिक अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है।

इसी क्रम में अभियान के तहत रविवार को कटायेघाट एनीकेट स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठन के सदस्यों, स्वच्छता चेंपियन्स, निगम के अधिकारियों – कर्मचारियों तथा नियुक्त एजेंसी के सदस्यों के समूहिक सहयोग से स्वच्छता के नारे ‘‘हम सब नें यह ठाना है कटनी को स्वच्छ बनाना है’’, सहित स्वच्छता के अन्य नारो के साथ श्रमदान किया। जिसमें कटायेघाट एनीकट के पास घाट की सीढियों की सफाई, नदी एवं नदी के किनारे की चोई पूजन सामग्री, फूलमाला, मूर्ति एवं अन्य अपशिष्ठ की सफाई का कार्य किया गया और अपशिष्ठ को बाहर निकाला गया।

घाट स्थित एनीकट के पास नदी के किनारे की खरपतवार की कटाई की गई और घाट के दूसरे ओर के पहुंच मार्ग तथा उपर मंदिर के पास के स्थल के कचरे, पन्नियांे, एवं वनभोज उपरान्त छोडी गई खाद्य एवं अन्य सामग्री के उठाव का कार्य किया गया। इस दौरान एकत्र अपशिष्ट को कैरीबैग में एकत्रित किया करते हुये इस गतिविधि के माध्यम से जलस्रोतों की स्वच्छता का संदेश भी आमजन के लिये दिया गया। अभियान के दौरान निकला एक वाहन कचरा एम.एस.डव्ल्यू प्लंाट भेजा गया। साप्ताहिक कार्यक्रम के अंत में कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

श्रमदान के दौरान इनकी रही उपस्थिति

विशेष साप्ताहिक अभियान के दौरान निवर्तमान मेयर इन काउन्सिल सदस्य श्री गुला बेन, सर्वधर्म सेवा समिति अध्यक्ष रेखा अंजू तिवारी, स्वर्णकार नवयुवक संघ अध्यक्ष अखिलेश गोलू सोनी, रमाकांत बॉबी सोनी, अंशुल गिन्नी सोनी, लक्ष्य सोनी बार्डस्ले स्कूल, राजेश परौहा, सहित निगम के अधिकारी कर्मचारीगण जागेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, अश्विनी पाण्डय, एस.के. गर्ग, रवि हनोते, महेन्द्र सिंह परिहार, एम.एल.निगम, तेजभान सिंह, आलोक तिवारी, राकेश निगम सहित स्थानीय वार्ड दरोगा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता दूत, नियुक्त एजेंसी के सदस्यों व स्थानीय जन भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें