वंदे-मातरम गायन संपन्न

( भोपाल )

राष्ट्रगीत ‘वंदे-मातरम’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन में पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव श्री के.के. सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री जे.एन. कंसोटिया, श्री एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, श्री प्रतीक हजेला, श्री सचिन सिन्हा सहित मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत ‘वन्दे-मातरम’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का आयोजन मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में किया जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें