बुंदेलखंड की दिग्गज नेत्री
बुंदेलखंड की दिग्गज नेत्री, जनपद पंचायत टीकमगढ़ की अध्यक्ष कामिनी गिरी गोस्वामी का समर्थकों ने मनाया जन्मदिन : टीकमगढ़ विधायक राकेश राकेश गिरी गोस्वामी एवं नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी ने क्षेत्र में पहुंचकर वृद्धजनों का किया सम्मान.!!
पंकज पाराशर छतरपुर
भोपाल l बुंदेलखंड की दिग्गज नेत्री, जनपद पंचायत टीकमगढ़ की अध्यक्ष कामिनी गिरी गोस्वामी का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह से मनाया l क्षेत्र में समाज सेवा में रहकर कामिनी गिरी गोस्वामी ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया l समर्थकों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर दीर्घायु की कामना की l उधर जनपद पंचायत टीकमगढ़ की अध्यक्ष कामिनी गिरी गोस्वामी के भाई टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी एवं भाभी नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी ने स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर वृद्धजनों एवं विद्यार्थियों को सम्मान किया l समर्थकों एवं दिग्गजों ने जनपद पंचायत टीकमगढ़ की अध्यक्ष कामिनी गिरी गोस्वामी को पुष्प माला भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत कर बधाइयों का तांता लगा रहा l
