बिना अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले , मास्क का करें उपयोग : डॉ एल के तिवारी
कोरोना काल में कार्य करने वाले निकाले गए कर्मचारियों को वापस बुलाने के जारी हुए आदेश
( पन्ना ) मध्यप्रदेश के पन्ना जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एल के तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी की बीमारी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक विकराल रूप ले रही है जिसको ध्यान में रखते हुए पन्ना जिला वासी अपने अपने घरों में अधिक से अधिक समय गुजारे तथा बिना किसी अत्यंत आवश्यक कार्य के घर के बाहर न निकले। घर से बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करें। साथ ही एक-एक घंटे के अंतराल में हाथों को साफ करते रहें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एल के तिवारी ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कई बड़े महानगरों में मरीजों को बिस्तर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अपने और अपने परिवार का बचाव करने के लिए सबसे अत्यंत जरूरी है कि घर पर रहे संतरा एवं अन्य फल फ्रूट को अधिक से अधिक खाते रहे । इसके साथ ही कोरोना बीमारी से घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है । सावधानी ही इस बीमारी का बचाव है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में निकाले गए कर्मचारियों को पुनः वापस बुलाया गया है जिसके उपलक्ष्य में पन्ना जिले के सभी कोरोना काल में कार्य करने वाले कर्मचारियों को वापस कार्य में बुलाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तिवारी ने कहा कि छोटी-छोटी बीमारी में जिला अस्पताल एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। सर्दी जुखाम एवं वायरल फीवर में स्थानीय स्तर पर मेडिकल स्टोर से आवश्यक दवाई खरीद लेवे और जब आराम नहीं मिलता है तभी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर चिकित्सक को दिखाना है क्योंकि संक्रमित व्यक्ति अब हर अस्पतालों के चारों तरफ घूम रहे हैं जिनका पता लगाना हर व्यक्ति के बस में नहीं है। इसलिए छोटी-छोटी समस्याओं में अस्पतालों में जाने से बचें। डॉ तिवारी ने कहा कि अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी मास्क लगाने की सलाह देवें । साथ ही सावधानी रखने के लिए कहें क्योंकि यह लड़ाई सब के सहयोग से निश्चित रूप से जीत जाएंगे।

